महामरी को देखते हुए पंचायतों को महीने भर पहले ही 9000 करोड़ की राशि आवंटित की गई
हर्षवर्धन सिंह
आपकी आवाज न्यूज, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार के सूत्रों केे हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस को देखते हुए प्रदेशों की पंचायतों के लिए जारी किए नौ हजार करोड़ रुपए जिसमें की उत्तर प्रदेश राज्य को सर्वाधिक रुपए दिए गए हैं उत्तर प्रदेश को उसकी आबादी के हिसाब से सर्वाधिक 1442 करोड़ मिले हैं। आपको बता दें कि यह धनराशि 25 राज्यों को दी गई है यह धनराशि ग्राम सभा, ब्लॉक समिति और जिला पंचायतों को दी गई है। पंचायत राज संस्थाओं को पहली किस्त जून 2021 में मिलने वाली थी परन्तु, कोरोना वायरस ने भारतवर्ष में इतनी भयानक स्थिति पैदा कर दी है कि उसको देखते हुए उक्त राशि मई में ही जारी कर दी गई है। उक्त धनराशि से गांव में स्वछता, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और शहर से जो युवा गावों की ओर पलायन कर गए हैं उनको रोजगार मुहैया कराना ही इस धनराशि का उद्देश्य है। प्रदेशों को कुछ इस प्रकार धनराशि आवंटित की गई उत्तर प्रदेश 1442 करोड़, बंगाल 652 करोड़, उत्तराखंड 85 करोड़, पंजाब को 205 करोड़, मध्य प्रदेश 588 करोड़, झारखंड 250, हिमाचल प्रदेश 63 करोड़, हरियाणा 187 करोड़, छत्तीसगढ़ 215 करोड़ जारी किए गए। केंद्र सरकार ने तो अपने ओर से पंचायतों को धनराशि आवंटन तो कर दी, अब प्रदेश सरकारों को पंचायतों के सहयोग से इस महामारी से लड़ कर अपने प्रदेश के प्रत्येक गांव को कोरोना पर विजय पाना है।