छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमन होगें सम्मानित

राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण-पत्र

भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों 15 अगस्त को बगीचा नगर पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की सम्मानित होगें। हितग्राही सुमन द्वारा अपने आवास को पूर्ण किया गया है।

 उनका नाम सम्मान हेतु चयन हुआ है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से आज उनको निमंत्रण-पत्र मिला है। 

         राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण-पत्र को नगर पंचायत बगीचा की ओर से आज श्रीमती तिर्की उनको सम्मान दिया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, पवन सिंह, पार्षद राजकिशोर जायसवाल, पार्षद आशा कुजूर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षितिज कुमार सिंह, प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारी सुबोध जायसवाल और अजय सिंह उपस्थित थे।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button