अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

महामारी बना सरकार के लिए अवसर, मानवता को शर्मसार करता सरकार का कार्य… रेमडेसिविर इंजेक्शन की ख़रीदी पर हो रहा भ्रष्टाचार:-प्रदीप

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बयान जारी कर बताया की सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है एक तरफ़ जहाँ देश और प्रदेश में कोरोना महामारी की भयावह स्तिथी बनी हुई है लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू, बेड नहीं मिल रहा है,वही रेमडेसिविर इंजेक्शन की आज प्रदेश में मारामारी हो रही है जरूरतमंद व्यक्ति उचित मूल्य से 4 गुना दर पर इंजेक्शन ख़रीदने के लिए मजबूर है वही प्रदेश की सरकार इस कालाबाज़ारी में लगाम लगाने के बजाय खुद ही इसे बढ़ावा दे रही है|

साहू ने बताया की जहाँ महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस रेडमेसिविर इंजेक्शन को 665 रुपए प्रति नग की दर से 90000 नग कुल 5 करोड़ 98 लाख 50 हज़ार की लागत में क्रय किया गया है वही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस रेडमेसिविर इंजेक्शन को माइलन कम्पनी से 1568 रुपए प्रति इंजेक्शन की दर से 90000 नग कुल 14 करोड़ 11 लाख 20 हज़ार की लागत में ख़रीदा गया है जिसमें सीधे-सीधे 8 करोड़ 12 लाख 70 हज़ार रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ है सरकार चाहती तो इस अतिरिक्त राशी का उपयोग अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू,बिस्तर की व्यवस्था कर कई कोरोना से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती थी|

इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया से आग्रह है की सीजीएमएससी द्वारा किये गए उक्त कृत्य को संज्ञान में लेते हुए संबंधितो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाए।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button