देश विदेश

महाशिवरात्रि के ये टोटके जगा देंगे सोया हुआ भाग्‍य, जीवन में नहीं रहेगी एक भी कमी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्‍ली: 1 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि है. भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का यह पवित्र दिन बेहद खास होता है. यह दिन पूजा-उपासना करने के साथ-साथ तंत्र-मंत्र, टोटके-उपाय करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण होता है. इस दिन किया गया पूजा-पाठ, उपाय कई गुना ज्‍यादा फल देते हैं. आज महादेव को प्रसन्‍न करने के कुछ खास उपाय जानते हैं, जिन्‍हें करते ही सोया हुआ भाग्‍य भी जाग जाता है. हर मनोकामना पूरी होती है और जिंदगी में कोई कमी नहीं रहती है.

बेहद कारगर हैं महाशिवरात्रि के ये उपाय 

धन प्राप्ति का उपाय: महाशिवरात्रि को भगवान शिव का पूजन-अभिषेक करने के बाद दिन में किसी भी समय मछलियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं. इससे धन की आवक बढ़ जाती है.

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय: जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हों वे महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें. इससे जल्‍दी ही विवाह हो जाता है.

सुख-समृद्धि पाने का उपाय: जीवन यदि कई परेशानियों से घिर गया हो. घर की बरकत कम हो गई हो तो महाशिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं.

मनोकामना पूरी करने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन यदि 21 बेल पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें तो इससे भोलेनाथ प्रसन्‍न होकर मनोकामना पूरी कर देते हैं.

मन की शांति पाने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.
पितृ दोष से राहत पाने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन गरीबों को भोजन कराएं इससे पितृ प्रसन्‍न होते हैं और घर में खुशहाली आती है.

संतान प्राप्ति का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उनका जलाभिषेक करने से जल्‍द ही संतान सुख मिलता है.

सुख पाने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल और जौ चढ़ानें से पाप और दुख नष्‍ट होते हैं. जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button