न्यूज़

पंचायत सचिव संघ तमनार की हड़ताल का 19 वें दिन आदेश की प्रति जलाकर विरोध

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की आव्हान पर पंचायत सचिव संघ तमनार की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 19 वें दिन 3 अप्रेल को सरकार की आदेश की प्रति जलाकर विरोध जताया गया। शासकीयकरण पूर्ण नही होने से प्रदेश के 10568 पंचायत में कार्यरत सचिव दिनांक 16.03.2023 अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सचिव संघ तमनार की ओर से 3 अप्रेल को छत्तीसगढ़ सरकार की आदेश की प्रति जलाकर विरोध जनपद पंचायत प्रांगण में किया गया सचिवो के हड़ताल में जाने से शासन के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है, जिसमे शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी का काम बंद हो गया है।इसके साथ ही निराश्रितो को पेंशन भुगतान,जन्म-मृत्यु पंजीयन,मनरेगा,वर्मीखाद विक्रय,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,जलजीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन,राशनकार्ड,प्रशासन आपके द्वार ,समस्त निर्माण कार्य ठप्प हो गए हैं।पंचायत सचिवों के हड़ताल में जाने से ग्रामीण जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत सचिव शासन के 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्यो का सफल क्रियान्वयन कर प्रशासन के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम करते हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button