महा मुकाबला: अब बल्ले की गूंज से गूंजेगा किरंदुल, श्रमिक बनेंगे मैदान के शेर

किरंदल=  लौहनगरी किरंदुल में क्रिकेट का ऐसा महासंग्राम होने जा रहा है, जिसे देखने के लिए पूरा नगर उत्साहित है। बैलाडीला व्यापारी संघ किरंदुल के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता इस बार “महा मुकाबला” के रूप में इतिहास रचने जा रही है।

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी और रोमांचक बात यह है कि पहली बार NMDC सिविल क्षेत्र के ठेका श्रमिक साथी मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल का जलवा बिखेरेंगे। जो हाथ अब तक शहर के निर्माण में लगे थे, वही हाथ अब बल्ला थामकर चौके-छक्कों की बरसात करेंगे।

दिन-रात पसीना बहाकर नगर की विकास गाथा लिखने वाले ये कर्मवीर अब क्रिकेट के मैदान में जोश, जुनून और जज़्बे की नई कहानी लिखेंगे। श्रमिक साथियों की एंट्री से मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। दर्शकों को कड़े संघर्ष, दमदार बल्लेबाज़ी और जबरदस्त गेंदबाज़ी का नजारा देखने को मिलेगा।

व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस महा मुकाबले के साक्षी बनें और खिलाड़ियों, खासकर श्रमिक साथियों का उत्साहवर्धन करें।

किरंदुल की धरती पर खेल, सम्मान और एकता का यह महा संग्राम निश्चित ही यादगार बनने जा रहा है। अब देखना यह है कि मैदान में किस टीम का परचम लहराएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button