दोकड़ा में ओडिशा से आ रही 60 बोरी अवैध धान जब्त

जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।

इसी कड़ी में  राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ओडिशा से आ रही अवैध धान को पीछा करते हुए ग्राम दोकड़ा में पकड़कर उसे दोकड़ा थाना के सुपर्द कर दिया गया। फरसाबहार के नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह और फूड इंस्पेक्टर हेमप्रकाश भारद्वाज की संयुक्त टीम रात्रि गश्त पर निकली थी। इस दौरान ओडिशा से पिक अप से आ रही अवैध धान का पीछा करते हुए उसे दोकड़ा में पकड़ा गया और उसमें से 60 बोरी धान जप्त किया गया। जप्त धान को दोकड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button