न्यूज़रायगढ़

महिलाओं के लिए रायगढ़ में बनने जा रहा है, तीन पिंक टॉयलेट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ की आबादी जैसे-जैसे बढ़ रही है यहां पर सुविधाओं की मांग भी बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए निगम ने जिंदल के सामने सुझाव रखकर शहर के मुख्य स्थानों में 3 पिक टॉयलेट बनाने की मांग की थी, जिस मांग को जेएसपीएल फाउंडेशन ने जायज मानते हुए उसे पूर्ण करने की तैयारी शुरू कर दी है। उसी के तहत रायगढ़ के तीन जगहों में पिंक टॉयलेट बनाया जाएगा, जिसका निरीक्षण करने जिंदल के ईडी स्वयं कार्यस्थल पर पहुंचे।

शहर में काफी लंबे समय से पिंक टॉयलेट मतलब महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट की मांग उठ रही थी, जिसे देखते हुए महापौर के निवेदन पर कार्य की जिम्मेदारी जिंदल को सौंपी गई थी, जिस पर जिंदल ने अपना ध्यान आकर्षित करते हुए प्राथमिकता देते हुए शहर के प्रमुख तीन स्थानों पर चार लाख प्रति टॉयलेट की लागत से निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया है ,रायगढ़ की आबादी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, बाहर से भी कई लोग यहां आ रहे हैं, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का होना अति आवश्यक हो जाता है। जिसे देखते हुए शहर की सरकार ने तीन टॉयलेट बनाने की मंशा जाहिर की थी, जिसके अंतर्गत रायगढ़ के गोपी टॉकीज के समीप, स्टेशन के पास और बोईरदादर चौक में दुर्गा मंदिर के पास पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं, टॉयलेट में बिजली, पानी और देखरेख की जिम्मेदारी निगम की होगी तो वही ,निर्माण का सारा खर्च जे एस पी फाउंडेशन उठाने जा रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button