महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी बालेष्वर के विरूद्ध चौकी-कोतबा थाना-बागबहार में अपराध क्रमांक 104/2022 धारा 457, 354 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध।

मामला जशपुर जिला अंतर्गत पुलिस चौकी-कोतबा क्षेत्रान्तर्गत का है जहां की प्रार्थिया चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22-07-2022 को बालेष्वर नाम का व्यक्ति द्वारा रात्रि में घर घुसकर पीड़िता के साथ छेड़खानी किया गया, रिपोर्ट पर पुलिस चौकी-कोतबा थाना-बागबहार में अपराध क्रमांक 104/22 धारा 457, 354 भादिव. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। आरोपी बालेश्वर गिरफ्तारी के डर से अपने सकूनत से फरार हो गया था, विवेचना कार्यवाही दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देषन में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पता-तलाश की जा रही थी, पता चला कि आरोपी अपने सकूनत ग्राम-सुरंगपानी में अभी नहीं है, संभवतः आरोपी अपने ससुराल ग्राम-पंगसुंआ में है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतबा पुलिस द्वारा टीम बनाकर आरोपी के ससुराल ग्राम-पंगसुुंआ दबिश दिया गया जहां पर आरोपी बालेश्वर उपस्थित मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी बालेश्वर का कृत्य अपराध सदर धारा 457, 354 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी बालेश्वर को दिनांक 30-07-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स0उ0नि0 टेकराम सारथी चौकी प्रभारी-कोतबा, प्र0आर0क्र. 275 रामनाथ भगत, आरक्षक क्र. 475 फांसिस बेक तथा महिला आरक्षक क्र. 743 शारदा नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a review