महिला ने अपने दो बच्चों को नदी में दी धक्का, फिर खुद छलांग लगाकर की आत्महत्या…

हैदराबाद।  सोमवार को तेलंगाना के गोदावरी नदी में एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने अपने दोनों बच्चों को नदी में धक्का दे दिया। उसके बाद खुद भी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों के शव को बरामद कर लिया है।

बता दें कि मृतिका मनसा 27 वर्ष ने अपने बेटे बालादित्य 8 वर्ष और बेटी नवश्री 7 वर्ष को पहले नदी में धक्का दिया। फिर खुद भी कुद कर आत्महत्या की है। पुलिस को घाट के पास स्कूल बैग और खाली टिफिन बॉक्स मिले। माना जा रहा है कि महिला ने बच्चों की हत्या करने से पहले उन्हें खाना दिया था। वह बच्चों के साथ निजामाबाद से आई थी। गोदावरी पुल पर बस से उतरकर वे नदी तट पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्हें शक है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।

Share This Article
Leave a review