महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को निगम ने कर दिया था सील

नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। जहां महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की।

राजनांदगांव। selfimmolation for pm awas yojana शहर के लखोली बैगापारा में बने प्रधानमंत्री आवास के सामने एक महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में कब्जा कर रह रही थी। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया था, जब महिला घर पर नहीं थी। गुरुवार सुबह जब महिला यहां आयी तो सील देखकर बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें महिला का नाम यास्मीन बेगम है। दरअसल, गुरुवार को भी नगर निगम की टीम प्रधानमंत्री आवास लखोली पहुंची थी। महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली। एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिया है। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button