अन्य

गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में हुए कई खुलासे, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार हुए बरामद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली जिले (Gadchiroli District) में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों (Naxalites) के बीच हुई मुठभेड़ (Encounter) दो घंटे नहीं, बल्कि नौ घंटे तक चली थी। जिसमें पुलिस (Maharashtra Police) ने 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था। तो वही इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत नागपुर (Nagpur) अस्पताल (Hospital) ले जाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन अब इस मुठभेड़ को लेकर कई अहम जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल (SP Ankit Goyal,) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियारों से लैस थे।

अत्याधुनिक हथियार से लैस थे नक्सली एसपी गोयल ने बताया कि गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी इलाके में शनिवार सुबह नक्सलियों ने पुलिस सर्चिंग दल ( Police Searching Team) पर फायरिंग की। जिसका पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई और नौ घंटे तक रुक-रुक कर चलती रही। एके-47 (AK-47) , एसएलआर, यूबीजीएल से नक्सली लगातार फायरिंग कर रहे थे।

भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार किए गए बरामद एसपी गोयल ने आगे बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। मुठभेड़ स्थल पर तलाशी के दौरान, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि 6 महिलाओं समेत कुल 26 नक्सलियों के शव मिले हैं। मारे गए कई नक्सलियों पर इनाम था घोषित उन्होंने आगे कहा मारे गए 26 नक्सलियों में से कई के सिर पर बड़ा इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए माओवादियों में माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबडे ( Milind Teltumbde) भी शामिल है, जिसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम था। लाटुम्बडे माओवादियों (Latumbde Maoists) की केंद्रीय समिति के सदस्य थे और एल्गार परिषद-माओवादी मामले में आरोपी थे।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button