माता दुर्गा का कहना नहीं मानने पर यमराज द्वारा ले जाने की आखिर क्यों दी चेतावनी?

3 Min Read

भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
गरियाबंद और मैनपुर की सड़कों पर निकली माता दुर्गा कहना नहीं मानने पर यमराज द्वारा ले जाने की आखिर क्यों दे दी चेतावनी
गरियाबंद ==माता दुर्गा आज स्वयं जिला मुख्यालय गरियाबंद और मैनपुर की सड़कों पर निकली। माता दुर्गा ने लोगों को एक संदेश दिया, वही संदेश पर अमल नही करने वालों को यमराज द्वारा अपने यमलोक ले जाने की चेतावनी भी दी  माता दुर्गा और यमराज को अपने बीच देखकर लोग सोचने पर मजबूर हुए और उनके संदेश पर अमल करने का भरोसा भी दिलाया।
दरअसल गरियाबंद के वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के रोको-टोको अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा आज कोविड वैक्सीन को लेकर जिला मुख्यालय और मैनपुर में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार के वेश धारण कर लोगो को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया गया।
  अभियान से जुड़ी एक छात्रा ने माता दुर्गा का रूप धारण किया तो किसी ने उनके शेर का रूप धारण किया। इस प्रकार सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर क्षेत्रवासियों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया। माता दुर्गा बनी छात्रा ज्योति साहू ने लोगों को समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन बहुत जरूरी है। यदि वैक्सिनेशन नही कराएंगे तो उनकी जान भी जा सकती है और यमराज उन्हें अपने साथ यमलोक ले जाएगा।
ज्योति ने बताया कि दोनों शहरों में उनके अभियान से लोग बहुत प्रभावित हुए और उनके संदेश को बहुत गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान गरियाबंद में ज्यादातर लोग ने उन्हें वैक्सिनेशन लगवा लेने की जानकारी दी जबकि मैनपुर में ऐसे कम ही लोग मिले जिन्होंने वैक्सिनेशन लगवा ली है।
     वही अभियान में साथ चल रहे यूनिसेफ कार्यकर्ता तेजराम सारथी ने बताया कि रोको-टोको अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के एनएसएस और रेडक्रॉस के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगो को अलग तरीके से मैनपुर ओर गरियाबंद के हजारों लोगों को जागरूक करने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी लोग वैक्सिनेशन को लेकर जागरूक नही है। खासकर मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में लोगो ने टीकाकरण में पिछड़ा हुआ है। इतनी जागरूकता के बाद यहां लोग टीकाकरण को लेकर गंभीर नही है। उन्हें जागरूक करने के लिए आज कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।
बता दें कि गरियाबंद में अभी भी 34% लोगों ने जहां दूसरा टीका नहीं लगवाया वहीं 6 प्रतिशत लोग अभी भी पहला टीका लगवाने से वंचित है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ से जुड़े युवा लगातार अलग-अलग तरह से अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन तथा कोरोना के नियमों के प्रति जागरूक करते रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment