माता परमेश्वरी जयंती समारोह को लेकर किरंदुल में भव्य तैयारियां, देवांगन समाज में उत्साह का माहौल

किरंदुल= बेलाडीला देवांगन समाज, किरंदुल द्वारा देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी की जयंती 22 फरवरी 2026, रविवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब, किरंदुल में आयोजित होगा, जिसे लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समारोह में नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी संजय यादव, AM/NS इंडिया के महाप्रबंधक वाय. रायवेलु, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र एवं सीएसआर प्रमुख डॉ. तेज प्रकाश शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक उत्कर्ष देवांगन करेंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण:

दोपहर 3 बजे माता परमेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

शाम 6 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत एवं उद्बोधन

समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह

शाम 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

तत्पश्चात प्रसाद एवं सामूहिक भोज

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को सहेजने का भी अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button