मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त बुजूर्ग से 200 ग्राम गांजा कीमत 1600 रू. जप्त

➡️ थाना दुलदुला पुलिस द्वारा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

——————–000——————-
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/07/2021 को मुखबिर से थाना दुलदुला पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डोभ निवासी जोयो यादव अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एक प्लास्टिक के थैला में रख कर विक्रय करने के उदेश्य से ग्राहक का इंतजार रहा है, सूचना पर थाना दुलदुला पुलिस तत्काल हमराह स्टाॅफ के सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु जोयो यादव के ग्राम डोभ पहुंचने पर मिला, गवाहों के समक्ष जोयो यादव अपने घर के सामने एक प्लास्टिक थैला पकड़ा हुआ मिला, उक्त संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजन 200 ग्राम का तीन पैकेट मिला जो पारदर्शी प्लास्टिक में रखा हुआ था। आरोपी को धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर मादक पदार्थ रखने, बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात की मांग किया गया, आरोपी जोयो यादव कोई कागजात नहीं होना बताया। मामले में आरोपी जोयो यादव उम्र 59 वर्ष निवासी डोभ के विरूद्ध थाना दुलदुला में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही ही गई है।
➡️ उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में प्रकरण में थाना प्रभारी दुलदुला उ.नि. के.पी. सिंह, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव, आर. 674, 723 आदित्य साय का सराहनीय योगदान रहा।

——————-000—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button