⏺️ थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 133/21 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
मामला जिला जशपुर अंतर्गत थाना कुनकुरी का है जहां दिनांक 13.10.2021 को थाना कुनकुरी को मुखबिर से सूचना मिला कि सुनील शर्मा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है एवं अपने 02 साथियों के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करने का तैयारी कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना कुनकुरी से स.उ.नि. मानेष्वर साहनी एवं हमराह स्टाफ के गवाहों के साथ आरोपी सुनील शर्मा के घर जाकर रेड कार्यवाही कर तलाशी लिया गया, तलाषी में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, उक्त मादक पदार्थ गांजा को गवाहों से पहचान कराया गया जो गांजा होना बताया। गांजा के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर सुनील शर्मा निवासी कुनकुरी धीरज राम एवं पंकज राम निवासी कांटाबेल चौकी मनोरा का होना पाया गया, उनके द्वारा ओड़िसा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्र में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने का कार्य किया जाता है। आरोपियों को धारा 91 सी.आर.पी.सी. का नोटिस देकर पूछने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा का कोई वैद्य दस्तावेज नहीं होना लिख कर दिया, जिस पर गवाहों के समक्ष अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद किया गया कुल 06 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 36000 /- का होना पाया गया एवं साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमती ₹40000 /- कुल कीमती ₹ 76000 /- गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगण 1- सुनील शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम कुनकुरी, 2- धीरज राम उम्र 53 वर्ष एवं 3-पंकज राम उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी कांटाबेल चौकी मनोरा के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 133/21 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 14.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. 521 प्रमोद रौतिया, आर. जितेन्द्र गुप्ता, म.आर. साल्होमुनी बाई का सराहनीय योगदान रहा।
———-000——
Read Next
9 hours ago
बीजापुर में नक्सली हमला: भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या, शव के पास छोड़ा पर्चा
9 hours ago
कोंडागांव में तालाब से मिला युवक का शव, सफाई के दौरान मिली लाश से मचा हड़कंप
11 hours ago
मुख्यमंत्री साय ने विश्व मानक दिवस पर बढ़ावा दिया गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों को
11 hours ago
भिलाईबाजार में एसईसीएल बैठक के बाद बवाल: अधिकारी और ग्रामीण के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
13 hours ago
एनटीपीसी से एग्रीमेंट कर 120 किमी दूरी पर डंप करने वाला टेंडर ठेकेदार शहर से महज 20 किमी की दुरी पर कर रहा फ्लाईएस डंप… ❓
2 days ago
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
3 days ago
सीएमडी कॉलेज में देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका गया
3 days ago
पाली क्षेत्र में कोयला परिवहन के नाम पर अवैध वसूली का खेल, खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल
3 days ago
रायपुर : सीएम विष्णु देव साय का कलेक्टरों को चेतावनी—धान खरीदी में किसी भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं
3 days ago
रायपुर : धर्मांतरण के मामले में बजरंग दल की कार्रवाई, थाने में हिंसा का मामला
Back to top button