मानवता की मिसालपुलिस अधीक्षक ने ठंड में गरीबो को किया कम्बल वितरण

दिनेश दुबे
आप की आवाज
मानवता की मिसाल
पुलिस अधीक्षक ने ठंड में गरीबो को किया कम्बल वितरण
बेमेतरा — पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान गरीबों को ठंड से ठिठुरते देखा, तत्काल स्टाफ के साथ जरुरतमंदों को  कंबल वितरण किया
      बेमेतरा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी में बेमेतरा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सुबह शहर व आसपास की व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा गरीब असहाय ठंठ से ठिठुर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने तत्काल अपने स्टाफ को बुलाकर जरूरतमंदों से मुलाकात की साथ ही ठंठ से ठिठुरते लोगों के बीच कंबल का वितरण किया ।
     सर्द सुबह में गरीब असहाय लोग हाथ में कंबल पाकर गदगद दिखे। इनमें कुछ ऐसे भी लोग थे जो ठंड से बेहाल थे। इनके लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह किसी मसीहा से कम नहीं लग रहे थे। कंबल पाकर महिलाओं और वृद्धों ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताया। इधर पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर ठंड के मद्देनजर की गई अलाव की व्यवस्था का जायजा भी लिया।
    पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह लोगों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। ड्यूटी के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हैं। सेवाभाव के कारण उनकी एक अलग पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button