*मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला नेत्री ने जान देने की कोशिश की…**दूसरी भाजपा नेत्री ने पुलिस और प्रेस से मामले में निस्पक्ष जांच और रिपोर्टिंग की अपील की…*

रायगढ़.. भयादोहन और चरित्र हत्या किस कदर खतरनाक अपराध है इसका ताजा उदाहरण आज घटी एक घटना है जिसमे वार्ड क्रमांक 25 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी रश्मि गबेल ने की खुदकुशी की नाकाम कोशिश की है। परिजनों को जैसे पता चला उन्होंने महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुचाया है। जहां आईसीयू में रश्मि का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रश्मि ने आत्महत्या की कोशिश से पहले एक नोट भी लिखा जिसे उसने कई लोगों को वाट्सअप भी किया है। उस नोट में कई लोगों पर गम्भीर आरोप लगाए गए है। पुलिस ने अस्पताल पहुचकर महिला का बयान लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में रश्मि को सांस लेने में दिक्कत आने पर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।

घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घटना के दोषियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। भाजपा नेत्री दुर्गा देवांगन ने महिलाओं के प्रति घृणित भावना रखकर सोशल मीडिया में बदनाम करने व उनकी चरित्र हत्या कर मानसिक शोषण करने वालों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने बताया कि हाल ही में ऐसे ही एक दुष्प्रयास की वजह से वार्ड क्रमांक २७ से कांग्रेस की महिला पार्षद संजना शर्मा को आत्म हत्या करनी पड़ी थी। उक्त घटना को लोग अभी भूल भी नही पाए थे कि आज पुनः यह घटना घटित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button