मानिकपुर सबस्टेशन टी लाइन में घुसे हथियारबंद 15 -20 चोर, गार्ड को बंधक बनाकर गर्दन पर अड़ाए चाकू और ले गए लाखों रुपए का केबल काटकर …

1 Min Read

कर्मचारी इस घटना से दहशत में

दिलीप कुमार वैष्णव @आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – एसईसीएल के मानिकपुर टी लाइन सब स्टेशन में कल देर रात लगभग 12:30 बजे 15 -20 चोरों ने चारों तरफ से घेरा बनाकर धावा बोल दिया और ड्यूटी पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद उम्र 29 वर्ष और दूसरा गार्ड गुलदेव सिंह के साथ मारपीट की और बंधक बनाकर गार्ड की गर्दन पर चाकू अड़ा कर लाखों रुपए का केबल तार काटकर ले गए। जिसके बाद गार्डो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मानिकपुर के सिक्योरिटी इंचार्ज श्याम लाल पटेल ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी को दी है। जिसके बाद मानिकपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment