CG News : दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक घरों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीण दहशत में…

कांकेर। CG News

[img-slider id="274450"]
जिले के चारामा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी पहुंच गया है। दंतैल हाथी रात में चारामा के दरगाहन, कोटेला, कुरूटोला और भिरौद गांव में छह से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में इस दंतैल हाथी ने पखांजूर परिक्षेत्र में एक युवक की जान ले ली थी।

वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा ने बताया कि पखांजूर, दुर्गुकोंदल, कापसी में घूम रहा हाथी बालोद जिले की सीमावर्ती गांव से चारामा परिक्षेत्र में घुस गया है। चारामा वन परिक्षेत्र के विभिन्न गांव को पार कर हाथी आगे बढ़ रहा है। हाथी की सुबह की लोकेशन पंडरीपानी में थी। हाथी ने रात भर में कुररूटोला और भिरौद गांव में 6 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। गांव में मुनादी कराकर गांव वालों से अपील की जा रही है कि हाथी के आस-पास न जाएं।
वहीं दंतैल हाथी के अचानक चारामा परिक्षेत्र के गांव में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। जिन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया वे दूसरे के घरों में शरण ले रहे हैं। गांव के बीच बस्ती में हाथी घुमता रहा। कई ग्रामीणों के घरों में रखे धान को भी हाथी चट कर गया है। जंगली दंतैल हाथी के हमले से कुछ दिन पूर्व पखांजूर वन परिक्षेत्र में एक युवक की मौत भी हो चुकी है बरहाल वन विभाग हाथी की निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button