छत्तीसगढ़न्यूज़

मीडिया सेंसरशिप पर मंत्री की रोक — पत्रकार आंदोलन की बड़ी जीत:गंगेश द्विवेदी

रायपुर= मीडिया सेंसरशिप के खिलाफ बुधवार 18 जून को छत्तीसगढ़ के *स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल* ने आज चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया प्रबंधन संबंधी जारी किए गए विवादित निर्देशों पर *तत्काल प्रभाव से रोक लगाने* की घोषणा की।
यह निर्णय आज रायपुर में पत्रकारों द्वारा किए गए *संयुक्त विरोध प्रदर्शन* के बाद आया, जिसमें *भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS)* की सक्रिय भागीदारी रही।

मंत्री की घोषणा: “*मीडिया का सम्मान हमारे नजरों में सदैव से रहा है। फिलहाल मीडिया प्रबंधन के लिए जारी दिशा निर्देशों पर रोक लगा रहा हूं। किसी भी प्रकार का निर्णय सभी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत ही करेंगे।*
*श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री*

इस विरोध प्रदर्शन में *रायपुर प्रेस क्लब* और *BSPS छत्तीसगढ़ इकाई* समेत राज्यभर के पत्रकारों ने भारी संख्या में भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज किया और मीडिया की स्वतंत्रता को चुनौती देने वाले प्रयासों को खारिज किया।

*सेंसरशिप पर रोक पत्रकारिता की शक्ति की मान्यता : गंगेश*
  *BSPS छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी  ने कहा की –
“*यह केवल आदेश पर रोक नहीं, बल्कि पत्रकारिता की शक्ति की मान्यता है। यह आंदोलन मीडिया की स्वतंत्रता, जनतंत्र और पारदर्शिता की रक्षा के लिए था — और हमने साबित कर दिया कि पत्रकार डरते नहीं हैं।* *यह हमारी एकजुटता की जीत है, हमारी संवेदनशीलता की जीत है। हम मंत्रीजी के इस निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी संस्था प्रेस की आजादी पर कुठाराघात करने की हिम्मत न करे।”* उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करता रहेगा और यदि भविष्य में फिर से किसी प्रकार की सेंसरशिप या प्रतिबंध की कोशिश होती है, तो उससे और सख़्ती से निपटा जाएगा।
*मीडिया सेंसरशिप पर मंत्री की रोक — पत्रकार आंदोलन की बड़ी जीत:गंगेश द्विवेदी*BSPS का आह्वान:*
प्रदेशभर के पत्रकारों और संगठनों को इस जीत से सीख लेकर और अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है।
BSPS सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करता है जिन्होंने लोकतंत्र और प्रेस की गरिमा की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर अपना कर्तव्य निभाया।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button