छत्तीसगढ़

मुंगेली में गौशाला मांग को लेकर बवाल, कलेक्टोरेट घेराव और चक्काजाम, कई गिरफ्तार

मुंगेली। जिले में गौशाला निर्माण की मांग को लेकर गौ सेवकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में पहुंचकर मुख्य गेट पर करीब 20 गायों को बांध दिया और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए।


चार महीने बाद भी नहीं पूरी हुई मांग

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वे पहले भी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे नाराजगी बढ़ गई।


बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर चक्काजाम

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


पुलिस ने बलपूर्वक हटाया, कई गिरफ्तार

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक दर्जन गौ सेवकों को गिरफ्तार किया गया। 16 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है।


नगर बंद का ऐलान

पुलिस कार्रवाई से नाराज गौ सेवकों ने विरोध में रविवार को नगर बंद का ऐलान किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button