छत्तीसगढ़न्यूज़

16 जिलों में बारिश का अलर्ट: 8 दिसंबर को बदलेगा मौसम, बस्तर में कल से बरसात; सरगुजा में बढ़ेगी ठंड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर में सुबह बादलों को बीच सूरज निकला हुआ।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। 8 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालरामपुर

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के जिलों में कल (शनिवार) से पानी बरस सकता है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में मौसम ड्राई रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

तोकापाल, दंतेवाड़ा में 7 मिमी बारिश

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बस्तर जिले के तोकापाल और दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 7.2 मिली मीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

आज भी ठंड से राहत रहेगी। रात के तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। अगर पारा इतना ही रहता है तो ये सामान्य से करीब चार डिग्री डिग्री अधिक रहेगा। इस स्थिति में ठंड महसूस नहीं होगी।

अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति रहने के आसार हैं। तूफान के गुजरने के बाद भी प्रदेश में नमी बनी हुई है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट शुरू नहीं हुई है। गुरुवार को रायपुर में दिन का तापमान 33.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 19.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी नार्मल से 4.3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में बहुत अधिक अंतर की संभावना नहीं है। माना एयरपोर्ट में भी यही स्थिति रही। वहां भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया।

क्या है पश्चिमी विक्षोभ, कैसे करता है मौसम में बदलाव समझें

पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान है जो उत्तर, भारत, पाकिस्तान, नेपाल से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, आंध्र महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। जिससे मौसम में बदलाव आता है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button