
मुख्यमंत्री के काला झंडा दिखा कर विरोध करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता गिरिफ्तार
रायगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुसौर ब्लाक के नावापारा ग्राम में उनका कार्यक्रम पर विरोध दर्ज कराने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल के द्वारा जन घोषणा पत्र में रोजगार देने के वादा के साथ सभी बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ता देने के वादा किया था जिसको पूरा नही करने को लेकर भाजयूमो कार्यकर्ताओ के द्वारा काला झंडा दिखाने जा रहे एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुसौर थाना उस समय ले जाया गया जब सभी भाजयुमो कार्यकर्ता पुसौर में एकत्रित होकर नवापारा के लिए निकलते हुए बोरोडिपा चौक पहुचे तभी सभी कार्यकर्ताओं को पुसौर पुलिस के द्वारा पूरे दल बल के साथ गिरिफ्तार कर पुसौर थाना लाया गया। गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राठौर एवं परमवीर सिंह, भाजयूमो जिला मंत्री प्रशांत कुमार सिंह,भाजयुमो कार्यकर्ता विस्वाश परिहरि,नितेश भारती, सिद्धार्थ पाव,मनोज साहू,सुरेंद्र जेना, शेष कुमार प्रधान,राजेश प्रधान के साथ अन्य कार्यकर्ता गिरिफ्तार हुए।