न्यूज़

पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण है सबसे जरूरी-विद्यावती सिदार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजेमुरा के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में वृक्षारोपण दिवस आयोजित किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ विश्व आदिवासी दिवस का भी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती सिदार उपस्थित रही । सर्वप्रथम विद्यावती ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर वृक्ष से होने वाले लाभ व उनके गुण के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि
वृक्ष है तो- वायु है ,वायु है तो हमारा कल (भविष्य) है ।इसीलिए वृक्षा दोहन ना करें अपितु अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पूरे विश्व को हरित क्रांति का संदेश प्रदान करें। वही उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में भी उक्त विषय पर भी उद्बोधन रखा जिसमें आदिवासियों के रहन-सहन संस्कृति पुरातत्व कालीन इतिहास के बारे में छात्रों को अवगत कराया । पौधरोपण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यावती सिदार, शाला प्रभारी एस के पटेल , बी सी बनज, राजेश नामदेव, कुसुम पटनायक, मंजू पटेल , मंजुलता खेस, अनिता एक्का के साथ स्कूल समिती के सदस्य व अन्य ग्रामीण जनों कि उपस्थिति रही।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button