छत्तीसगढ़न्यूज़

जेएसपी के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान की माता श्रीमती महेंद्री देवी का निधन

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव चौहान एवं राजीव चौहान की माता श्रीमती महेंद्री देवी (83 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा JG – 14, जिंदलगढ़ स्थित निवास से निकलेगी और अंतिम संस्कार बुधवार, दोपहर 12 बजे किरोड़ीमल नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने वाली मृदुभाषी, व्यवहारकुशल, धर्मपरायण महिला थीं। अपने पीछे वे दो पुत्रों, दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। जेएसपी परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button