व्यवसायी के घर और दफ्तर में लगी आग, एक के बाद एक दो सिलेंडर फटे, 25 लाख का सामान जल कर खाक

पद्मनाभपुर निवासी एक व्यवसायी के घर में स्थित दफ्तर में शनिवार की रात को आग लग गई। दफ्तर के पीछे किचन में पांच गैस सिलिंडर रखे हुए थे। जिसमें से दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग और तेजी से फैला।

भिलाई। पद्मनाभपुर निवासी एक व्यवसायी के घर में स्थित दफ्तर में शनिवार की रात को आग लग गई। दफ्तर के पीछे किचन में पांच गैस सिलिंडर रखे हुए थे। जिसमें से दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग और तेजी से फैला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर सेना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11:55 बजे पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी सुनीता लुनिया के घर पर ये घटना हुई। उनके घर में ही दुर्ग एजुकेशन का दफ्तर भी है। दफ्तर के पीछे किचन है। जहां पर रात में आग लगी। किचन में पांच गैस सिलिंडर रखे हुए थे। जिसमें से दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग आफिस के साथ ही घर में भी फैल गई। नगर सेना की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल कर्मियों ने तीन नग भरे हुए गैस सिलिंडर को बाहर निकाला। यदि वे तीनों सिलिंडर भी फट जाते तो आग और विकराल रूप ले सकता था। देर रात को आग को बुझाया गया। इस मामले में पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी का कहना है कि घटना में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की शिकायत के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकता है। साथ ही अभी तक घटना का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button