11th March 2026
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी रथयात्रा की बधाई, संदेश में कही ये बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

CM बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं हैं इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग शिविर का आयोजन

ADMIN DESK

रेलवे टिकट बुकिंग करना हुआ आसान, यात्रीओ को मिलेगी अब और अधिक सुविधा, पढ़े पूरी खबर

ADMIN DESK

नपं सरिया के बाबू के खिलाफ  व्यक्तिगत दुश्मनी से चलते रास्ता बाधित करने की शिकायत, विस अध्यक्ष ने दिए उचित कार्यवाही के निर्देश

ADMIN DESK

Leave a Comment