मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का ऑनलाइन शुभारंभ…. अब विकासखंड स्तर पर विद्यार्थी कर पाएंगे JEE व NEET की तैयारी

छत्तीसगढ़

[img-slider id="274450"]
प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के सभी 150 कोचिंग से ऑनलाइन जुड़कर किया गया ।

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्थापित कोचिंग क्लास का भी आज ऑनलाइन शुभारंभ किया गया । स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना JEE व NEET हेतु विकास खण्ड के 63 विद्यार्थियों का मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीयन हो चुका है ।

आज के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी से प्रदेश के सभी संभागों के केंद्र से ऑनलाइन जुड़कर शिक्षकों तथा बच्चों से चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया । सभी बच्चों ने इस योजना का स्वागत कर अपने अपने सपने को साकार करने में योजना की प्रशंसा कर मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत ख्याति प्राप्त निजी कोचिंग संस्था एलन कैरियर इंस्टिट्यूट कोटा राजस्थान के शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जावेगा । इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन तथा एलन संस्था के मध्य एम ओ यू भी हस्ताक्षरित किया गया । इस संस्था की ओर से उपस्थित स्टेट व जोनल पदाधिकारियों ने योजना में अपनी सहभगिता के संबंध में जानकारी दी गयी ।इस शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर बगीचा में सभी पंजीकृत स्टूडेंट्स , संस्था के प्राचार्य , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी , विकास खण्ड स्रोत समन्वयक , केंद्र नोडल अधिकारी , सभी नोडल शिक्षक तथा जिला प्रोग्रामर उपस्थित रहे । शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी । स्कूल शिक्षा मंत्री ने संबोधित कर शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों व योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । मुख्य मंत्री ने कुछ बच्चों से सीधे चर्चा कर बच्चों की योजना के प्रति खुशियों को अनुभव कर ऑनलाइन जुड़े सभी बच्चों का उत्साहवर्धन कर इस योजना का लाभ लेकर मेहनत करके अपने सपने पूरे करने की अपील कर सबको शुभकामना दी । अंत मे आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात एलन इंस्टिट्यूट के द्वारा कोचिंग प्रदान करना भी शुरू कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button