
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए फ्लॉप,जहां जहां गए हारे काँग्रेस का किया बंटाधार:-डॉ. रमन सिंह
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर। बीते हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त हुई है। इस पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रक्रिया आई है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी के आने से ये इतने घबरा क्यों रहे हैं अभी से लगता है उत्तर प्रदेश का रिजल्ट देख कर शायद ये घबराए हुए हैं।
भूपेश बघेल जी जहाँ जहाँ जाते हैं काँग्रेस का बंटाधार कर देते हैं
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल जहाँ जहाँ जाते हैं वहाँ काँग्रेस का बंटाधार करते हैं। डॉ. सिंह ने कल विधानसभा में भी यह बात कहि है कि मुख्यमंत्री बघेल असम गए वहाँ से भी काँग्रेस को साफ कर दिया फिर उत्तर प्रदेश गए यहाँ से 500 कार्यकर्ता भी गए जहाँ कई 100 करोड़ रूपए खर्च करने के बाद भी मुख्यमंत्री बघेल की मेहनत इतनी रंग लायी कि पहले 7 सीटें मिली थी औऱ अब 2 सीटें ही मिली है।अब जो 2 राज्य बचे हैं वहाँ से भी सफाया हो जाएगा।
गोबर खरीदी पर रमन ने कहा कि सिर्फ बड़े गौशालाएं के ही गोबर खरीदे जा रहे हैं
महिलाओं को सिर्फ एक दिन में 11 रुपये ही मिलता है जबकि मनरेगा योजना में 170 रुपये मिलता है।
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि ये लोग इतनी बड़ी बड़ी बातें कहते हैं कि गोबर बेचने वाला अब स्कूटर चलाता है जबकि आजभी गोबर बेचने वाला वही टूटी फूटी साइकल ही चला रहा है।
डॉ. रमन ने कहा कि भुपेश जी को कम से कम यह देखना चाहिए कि उनकी आर्थिक स्थिति क्या है,सिर्फ भाषण देने से नही होता।गौशाला औऱ गौठान तो है ही नही बिल्कुल अस्तित्वविहीन है।