देश विदेशन्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में हुईं शामिल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन, सजे-धजे बागेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब

छतरपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिरकत की। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा धाम जनकपुर की भांति सजा हुआ नजर आया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में इस आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

राष्ट्रपति ने दिया समाज सुधार का संदेश

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतों ने सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने अंधविश्वास, छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने की शिक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि आज जब देश ‘वूमन डेवलपमेंट’ से ‘वूमन लीड डेवलपमेंट’ की ओर बढ़ रहा है, तब समाज का दायित्व बनता है कि बेटियों को सक्षम और सशक्त बनाने में योगदान दें।

सामूहिक विवाह का उल्लास, घोड़ी पर निकली बारातें

बागेश्वर धाम में 251 दूल्हों की बारात घोड़ी पर निकाली गई, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर समाज में जात-पात और भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प दोहराया।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सतेंद्र सिंह राठौर भी शामिल हुए और महाराज का आशीर्वाद लिया।

ग्रेट खली ने युवाओं को नशा छोड़ने की दी प्रेरणा

इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध रेसलर ग्रेट खली ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने शागिर्दों के साथ कुश्ती मुकाबलों का प्रदर्शन कर युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित होने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

खली ने कहा कि यदि युवा नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ेंगे, तो देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करेगा। इस दौरान महिला और पुरुष पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए।

साध्वी ऋतंभरा ने दिया राष्ट्र उत्थान का संदेश

22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा ‘दीदी मां’ ने प्रवचन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज जागरूक होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।

देशभर के संतों का जुटान, प्रवचनों से गूंजा बागेश्वर धाम

इस आयोजन में जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू, राज राजेश्वरानंद महाराज (लंदन), डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या) और गीता मनीषी जी जैसे कई प्रख्यात संतों ने प्रवचन दिए।

बागेश्वर धाम के आयोजन से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इस दिव्य आयोजन में शामिल हो सके। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और रामप्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button