कलेक्टर श्री मित्तल ने जनदर्शन में आए दिव्यांग टेबूल राम  की समस्या का किया तत्काल निराकरण, समस्या को गंभीरता से लेते हुए राहत पहुचाने के दिए निर्देश

कलेक्टर के निर्देशन में हितग्राही को विभाग द्वारा तत्काल ट्राईसाइकिल किया गया प्रदान

[img-slider id="274450"]

जशपुरनगर 11 अक्टूबर 2022/कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल के निर्देशन में आज कलेक्टर जनदर्शन में आए कांसाबेल विकासखण्ड के बगिया निवासी दिव्यांग श्री टेबूल राम सिदार को राहत पहुचाते हुए  समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसाईकिल प्रदाय किया गया।
उल्लेखनीय है कि  दिव्यांग टेबूल राम आवागमन की सुविधा लिए एक ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आए थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने जीविकोपार्जन एवं कहीं आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। श्री मित्तल ने हितग्राही  के समस्या को गंभीरता  से लेकर तत्काल निराकरण करने हेतु  उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिया। साथ ही उन्हें अन्य  विभागीय योजनाओं से भी लाभांवित करने के लिए निर्देशित किया। हितग्राही श्री टेबूल राम ने अपनी समस्या का तत्काल निराकरण कर राहत पहुचाने हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button