न्यूज़

एकतरफा प्यार : आशिक की धमकियों से त्रस्त होकर युवती ने की खुदखुशी…15 दिन बाद थी शादी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

सतना जिले में एक युवती को उसके आशिक ने एकतरफा प्यार में इतना परेशान कर दिया कि शादी के 16 दिन पहले बुधवार को उसने जहर खा लिया। आज उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लाश थाने के सामने रखकर धरना दिया।

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के गांव तिहाई के पयासी परिवार की 22 वर्षीय युवती का विवाह तय हो चुका था। बारात 18 फरवरी को आने वाली थी। इससे पहले ही उसने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप है कि युवती गांव के ही एक आशिक युवक से परेशान थी और वह जबरदस्ती उससे शादी करना चाह रहा था जबकि उसके विवाह प्रस्ताव को युवती व उसके परिवार वालों ने ठुकरा दिया था।

मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की
मृतक युवती के दादा लल्लू प्रसाद पयासी ने कोटर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि तिहाई के ही निवासी जानकी शरण द्विवेदी लगातार नातिन लक्ष्मी को परेशान करता था। एक बार जानकीशरण ने उसे कट्टा भी दिखाकर धमकाया भी था। दादा ने यह भी आरोप लगाया कि जानकी के पिता आंगीश प्रसाद द्विवेदी भी एक दिन विवाह का प्रस्ताव लेकर आए थे लेकिन हमने मना कर दिया था। इसके बाद जानकी ने हमारे घर में घुस कर विवाह के दिन मंडप को आग लगाने की धमकी से गया था।  मृतका लक्ष्मी का विवाह हाटी मटिमा गांव में तय हुआ था। 11 फ़रवरी को तिलक का कार्यक्रम था।

थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन
युवती के जहर खाने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन इसी दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने शव को कोटर थाना ले आए। यहां पर शव रख कर आशिक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन मान गए।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button