छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आंधी-तूफान से पंडाल गिरा, दूल्हा-दुल्हन, पंडित सहित कई ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान आंधी-तूफान व पंडाल गिरने से अफरा-तफरी मच गई। दोपहर को तेज अंधड़ उठने से सामूहिक विवाह का पंडाल हवा में उड़ गया और लोहे का एंगल नीचे गिर गया। पंडाल के नीचे मुहूर्त में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कुछ जोड़ों, ग्रामीणों व शादी कराने वाले पंडित को चोटें आई है। आधा दर्जन से ज्यादा घायलों का सन्ना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में बुधवार को 53 जोड़ों की शादी हो रही थी। विवाह में  जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। विवाह में पुजारियों द्वारा शादी की रश्में पूरी कराई जा रही थी। इस दौरान दोपहर को अचानक धूल भरी अंधड़ उठने से पूरा पंडाल गिर गया। पंडाल के नीचे बैठे कुछ जोड़ों व ग्रामीणों को चोटें आई है। पुलिस व प्रशासन की टीम ने व्यवस्था संभाल लिया।

किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई 
सन्ना थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान अंधड़ से पंडाल उड़ गया। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें आई है। ज्यादा गंभीर हादसा नहीं हुआ है। कुछ देर बाद अंधड़-तूफान शांत हो गया और फिर शादी की रस्म पूरी कराई गई। जिन्हें चोट लगी थी उनका सन्ना स्थित अस्पताल प्राथमिक उपचार कराया गया। जिला प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। स्थिति अभी सामान्य है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button