न्यूज़

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत 37 हितग्राहियों को बाटा गया पांच पांच हजार रुपए….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–8.5.22

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत 37 हितग्राहियों को बाटा गया पांच पांच हजार रुपए….

पखांजूर
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत पखांजुर तहसील क्षेत्र के 37 हितग्राहियों को 5/5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया गया है।

वीओ – कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के पखांजुर तहसील क्षेत्र में आज आर्थिक दृष्टि से कमजोर 37 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत 37 हितग्राहियों को पखांजुर तहसील के माध्यम से 5/5 हजार रुपए की चेक बाटा गया है, बतादे की अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग से क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो ने आर्थिक सहायता की मांग किया था,वही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक अनूप नाग ने मांग किया था कि अंतागढ़ विधानसभा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करनी होगी उक्त मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल पूरी करने की आदेश दिया।
वही सरकार से सहायता मिलने के बाद हितग्राही काफी खुश नजर आए है।

जिला कलेक्टर के आदेश पर पखांजुर तहसीलदार शेखर मिश्रा तत्काल हितग्राहियों को पखांजुर तहसील में बुलाकर विधायक प्रतिनिधि अभिजीत भट्टाचार्य के हाथो से हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशि 5/5 हजार रुपए की चेक 37 हितग्राहियों को बाटा गया है।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की राशी हितग्राहियों को मिलने से विधायक प्रतिनिधि अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों की स्थिति में काफी सुधार होगा अभी सामने धान का भी फसल लगाने में भी परिवारों को सुविधा होगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button