छत्तीसगढ़न्यूज़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभालते ही हरकत में आए डॉ सुरेश तिवारी

आप की आवाज,@ रईस अहमद
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभालते ही हरकत में आए डॉ सुरेश तिवारी
मनेंद्रगढ़ – खंड चिकित्सा अधिकारी से जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बने डॉ सुरेश तिवारी आकस्मिक निरीक्षण पर रात्रि कालीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में व्यवस्था सुधारने हेतु दिशा निर्देश जारी किए  और 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहने हेतु भी निर्देशित किया गया एवं बेहतर सफाई व्यवस्था करने हेतु प्रभारी को निर्देशित भी किया गया ।
*निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक का भी जायजा लिया एवम धनवंतरी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने हेतु निर्देशित किया है। व्यवस्थाओं और कार्यों में ढिलाई बरतने पर सख्त कार्यवाही की भी बात की है।
     जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी के अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ जयंत यादव सुलेमान खान बीपीएम मनेंद्रगढ़ उपस्थित रहे।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button