देश विदेश

मृत माँ को जिन्दा समझ रहा था बच्चा, कई घंटों शव से लिपटा रहा… रुला देगी ये कहानी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पटना: माँ… एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर मन में करुणा से भर जाता है। 5 वर्ष के मासूम को बिल्कुल पता नहीं था कि जिस मां की ममता के आंचल में वह पला-बढ़ा, वह इस दुनिया से बहुत दूर जा चुकी है। वह तो भगवान की क्रूरता से बेखबर मां के पास खेलता रहा तथा घंटों लिपटा रहा। थोड़ी देर पश्चात् भूख लगी तो मां को उसने उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह बिल्कुल हिली-डुली नहीं। मासूम को लगा कि मां सो गई है तथा वह भी भूख से बिलखते हुए वहीं सो गया।

वही जब घंटों पश्चात् रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने देखा कि महिला की शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है तथा मासूम भी सो रहा है तो वे हैरान हो गए। जब तक वह उसे डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी करते, तब तक उन्हें पता चल गया कि महिला की मौत हो चुकी है। यह झकझोर देने वाली घटना बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन की है। सोमवार देर रात मृत मां को जिंदा समझ 5 वर्ष का मासूम घंटों लिपटा रहा। रेल प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों की भी उस पर घंटों नजर नहीं पड़ी। कई घंटों पश्चात् GRP ने उसे देखा, तब जाकर पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वह भिखारिन थी तथा रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में भीख मांगकर गुजर-बसर करती थी।

वही GRP ने इस घटना की अफसरों को खबर देते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल 5 वर्षीय मासूम को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया है। वह कुछ बोल नहीं पाता है। कई दिनों से ठीक के खाना नहीं मिलने की वजह से वह कुपोषित भी नजर आ रहा है। सदर अस्पताल में कोरोना एवं मेडिकल जांच उसकी करवाई गई। अब उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button