मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हमला, अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के घालय होने की खबर

अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क शहर (New York) में एक बड़ा हमला हुआ है। ये हमला मेट्रो स्टेशन (Metro Station) के अंदर कोच में हुआ है, जहां एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हमलावर ने मास्क पहन रखा था। हमले के बाद पूरा शहर अलर्ट पर है। सूत्रों ने बताया कि यह एक आतंकी हमला हो सकता है। हमले के बाद पुलिस स्टेशन में घुस चुकी है और जांच की जा रही है। मेट्रो स्टेशन पर विस्फोटक भी मिले हैं। सभी स्टेशनों और सबवे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रेल का कोच और स्टेशन परिसर खून से लाल हो गया। फायरिंग में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने न्यूयॉर्क से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। ये हमला ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर हुआ है। मिली जानकारी के बाद बताया जा रहा है कि गैस मास्क पहने व्यक्ति ने हमला किया है। जिसने गैस मास्क और निर्माण स्थल पर इस्तेमाल होने वाले नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए था। जो 5 फीट 5 इंच लंबे और 180 पाउंड का बताया जा रहा है। हमलावर मौके से भाग गया और पकड़ा नहीं गया है। हमले में घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button