मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने किया सम्मानित

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद राजिम मेला के अवसर पर पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के उत्कृष्ट भूमिका को लेकर आज पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर ने कर्मचारी अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर उनकी भूमिका की सराहना की

गरियाबंद पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर के द्वारा राजिम मेला के दौरान ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान विशेष भूमिका निभाने जैसे लोगों की मदद करना, मेले में खोए हुए बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों सुरक्षित सुपुर्द करना, सी.सी.टी.वी. कैमरा के माध्यम से असामाजिक तत्वों के ऊपर विशेष निगरानी रख कर बदमाशों को पकड़ने में मदद करना जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने पर गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी,कर्मचारी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, शिवेंद्र राजपूत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button