मेला देखने गई युवती से दरिंदगी : दरिंदो ने अगवा कर किया रेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जगदलपुर : जिले के में बीती रात एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. यह मामला बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र स्थित मावलीपदर का बताया जा रहा है।

[img-slider id="274450"]

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने जानकारी दी कि, शनिवार की रात मावलीपदर में मेला लगा था, जहां युवती भी गई हुई थी. लेकिन अचानक रात को कुछ लड़कों ने युवती को अकेला पाकर मौके का फायदा उठाते हुए उसे अपने साथ ले गए.

जहां हैवानों ने युवती के साथ एक-एक करके रेप किया और बाद उसे बदहवास हालत में वही छोड़कर फरार हो गए.

युवती ने मामले की जानकारी परिजनों की दी. जिसके बाद परिजनों ने दरभा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button