11th March 2026
छत्तीसगढ़

‘मैंने ही अपने 4 साथियों को मारा है’, CRPF जवान का कबूलनामा , बताया क्यों चलाई गोली

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले के मरईगुड़ा सीआरपीएफ कैम्प (CRPF Camp) में अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाने के आरोपी सीआरपीएफ जवान का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी जवान अधिकारियों की पूछताछ में अपना जुर्म (Crime) कबूल करते नजर आ रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक जवान ने कहा कि साथी जवानों ने उसकी बीवी का फेसबुक (Facebook) अकाउंट हैक कर लिया था. जवान ने कहा कि उनलोग मेरी बीवी के साथ वो करनेवाले थे, जो नही करना चाहिए था. इसलिए ही मैंने गोली चलाई. आरोपी पर अपने ही 4 साथी जवानों की हत्या और 3 को घायल करने का मामला दर्ज है.

 

सुकमा के मरईगुड़ा कैम्प में बीते 8 नवंबर को अपने साथी जवानों पर गोलियां चलाकर 4 जवानों की हत्या और 3 जवानों को घायल करने के आरोपी जवान रितेश रंजन का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो फायरिंग की सुबह का बताया जा रहा है, जिसमे जवान रितेश रंजन को कैम्प परिसर में बांध कर रखा गया है. वीडियो में रितेश से सीआरपीएफ या पुलिस के अधिकारी पूछताछ करते सुनाई दे रहे हैं, जिसमे रितेश ने यह सब बात कही है. रितेश वीडियो में यह भी कहते हुए दिखाई दे रहा है कि साथी जवान उसे अक्सर तंग किया करते थे और तंज कसते रहते थे. उसने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को भी दी थी लेकिन कुछ नहीं किया गया.

जानें- वायरल वीडियो के मुताबिक सवाल-जवाब
सवाल- तुमने ये क्या किया। रात में तुमने अपने साथियों पर फायरिंग की?
जवाब- मेरा नाम रितेश रंजन है. आज मैंने अपने साथियों पर गोली चलाई है. बीपी का बप्पा और इनसब लोगों ने मिलकर पता नहीं उसका क्या क्या हैक किया है. मैंने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर साहब से की. आप इन सबका फेसबुक चेक कीजिये आपको पता चल जाएगा इन्होंने क्या क्या हैक किया है. ये हमको रास्ते पर चलने नहीं देते टोकते थे. मैं भक्तिवाला आदमी मुझपर तंज कसते थे. आपके पास भी रिकॉर्डिंग भेजा गया है जो लाइन पर हल्ला वल्ला हुआ है उसका.

सवाल- तुम अपने साथियों को गोली मार दिए इससे क्या मिला तुमको?
जवाब- वो बोलते थे तुम्हारी बीवी को ये करेंगे वो करेंगे जो नहीं करना चाहिए.

Related posts

शिक्षिका ने बच्चे को जड़ा तमाचा, गाल पर बन गया निशान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Aapki Aawaz

खुदकुशी करने वाले किसान के परिवार को न मिला मुआवजा और न हुआ कर्ज माफ, जबकि कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने किए थे वादे

Aapki Aawaz

जिंदल आदर्श भारती ग्राम्य भारती विद्यालय के लिए गर्व का क्षण

ADMIN DESK

Leave a Comment