न्यूज़रायगढ़

मोदी की गारंटी” को शब्दश: पूरा करने को संकल्पित “छत्तीसगढ़ सरकार” – विकास केडिया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी के आदेश जारी

रायगढ़। रायगढ़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छग की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में छग राज्य को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे ले जाने को प्रतिबद्ध है।

जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि हाल में ही हुए विधानसभा चुनावों में एमपी, छग और राजस्थान के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की आम जनता को अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वायदे और गारंटी में पूर्ण विश्वास है तभी जनता ने अपना प्रचंड बहुमत भाजपा को देकर तीनों राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई है।

आगे श्री केडिया ने कहा कि शपथ ग्रहण करते ही छग के माननीय मुख्यमंत्री श्री साय जी ने 18 लाख लोगों को आवास योजना के तहत उनके सपनों का घर देने औपचारिक घोषणा बता दिया था कि यह सरकार मोदी जी की हर गारंटी और घोषणापत्र में किए गए अपने हर वायदे को पूरा करने को संकल्पित है, इसी कड़ी में कल विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस में ही इसी खरीफ जीवी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी के आदेश जारी कर राज्य के लाखों किसानों की झोली को खुशियों से भर दिया है जिसके लिए बकायदा अनुपूरक बजट में 3800 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी भाजपा सरकार द्वारा दी गई है। श्री केडिया ने आगे यह भी कहा कि आने वाले समय में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार अपने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरेक वायदों को पूरा कर सुग्घर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करेगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button