बचत का पैसा शादी में हुआ खर्च, तो छूटा घर का आस, पीएम आवास से हुआ आशियाना का सपना पूरा
रायगढ़, 30 जनवरी 2023/
इसी प्रकार मिट्ठुमुड़ा जूटमिल बस्ती में निवासी श्रीमती शारदा बरेठ बताती है, वे लाण्ड्री का कार्य करते है। जिसमें बड़ी मुश्किल से परिवार का भरण पोषण हो पाता था। पति, पत्नी और बच्चे सभी कच्चे जर्जर मकान में रहते थे। वे बताती है दिक्कते तो बहुत थी, लेकिन बचत नहीं होने से स्वयं के पैसे से घर बनाना काफी मुश्किल था। लेकिन जब आवास योजना की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने आवेदन किया, आवेदन के स्वीकृत होने चार किस्तो में पैसे मिलने से आज खुद का पक्का घर मकान बन चुका है।
मिलन दास महंत नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32 बांजी पालीबस्ती में अपने परिवार के साथ रहते हैं उन्होंने बताया कि वे जुटमिल में सुपरवाईजर के पद पर काम करते थे, चूँकि अब काम बंद हो जाने और उम्र भी ढल जाने के कारण काम नहीं कर पाते और पेंशन के भरोसे ही रहना पड़ता है और बेटी एवं दामाद ही काम करते हैं जिससे परिवार का रोजी-रोटी चल पाता है और इधर उम्र के साथ-साथ उनके कच्चे मकान की हालत भी ढलती जा रही थी और बचत कुछ भी नहीं हो पा रहा था, जिससे पक्के मकान बनाने की चिंता बढ़ती जा रही थी, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला और नगर पालिक निगम रायगढ़ कार्यालय में जाकर आवेदन जमा किया। स्वीकृति मिलने के बाद कच्चे मकान को तोड़कर पक्का मकान बना। मिलन दास ने बताया कि उनकी सारी चिंता दूर हो गयी है। वे अपने परिवार के साथ पक्का मकान में खुशी-खुशी रह रहे है।



