मोहन मरकाम की साईकिल रैली पर जनता कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा हमला

3 Min Read

जनता को लूटने में बराबर की हिस्सेदारी, राज्य में मंहगाई बढ़ाने वाले कांग्रेसी फिर किस बात पे कर रहे साईकिल की सवारी: विक्रान्त तिवारी

केंद्र में भाजपा और राज्य में कांग्रेस का महँगाई में बराबर का हिस्सा, राज्य टैक्स कम करे या जनता को बेवकूफ बनाना बंद करे: विक्रांत।

कांग्रेसियों का मंगाई पे सायकिल चला के विरोध, कथरी ओढ़ के घी पीने जैसा।

अडानी को 2% टैक्स में डीज़ल तो जनता को 50% में क्यों? बताएं pcc चीफ मोहन मरकाम।

बिलासपुर(14/7/21) हिंदुस्तान में करोना के बाद सबसे बड़ी आपदा जो आम आदमी के लिए दिक्कत का सबब बनती जा रही है वह है निरंकुश होती महँगाई। जिसमे सभी चीज़ों के दामो का लगातार आसमान छूते जाना लोगो का बही खाता बिगाड़ रहा है। हर समान के दाम और उनपे केंद्र और राज्य का कर जनता को महँगाई के बोझ के तले दबाता जा रहा है। इस महँगाई में खुद की भूमिका को छुपाने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने केंद्र के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम बिलासपुर में साईकल रैली में शामिल होने बुधवार को शहर पहुंचे । उनके इस विरोध को झूठा करार देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बिलासपुर जिला अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने तीखा वार किया है। विक्रांत तिवारी ने कहा कि हमारे बिलासपुर की जनता cgst और sgst का मतलब जानती है। c याने सेंट्रल और S याने स्टेट को बराबर पैसा पटा पटा के जनता परेशान है ।
विक्रांत ने ये भी कहा की ये झूठी सायकल रैली है, जनता से लूट में केंद्र के साथ राज्य की भी बराबर की हिस्सेदारी है ये सिर्फ दिखावे की सायकल सवारी है। अगर सच मे कांग्रेस पार्टी जनता के प्रति गंभीर होती तो महँगाई कम करने के लिए जनता से वसूलने वाले राज्य कर को कम करती, पर कांग्रेस ने कर तो केंद्र के साथ बराबर बाँट लिया और जनता को बेवकूफ बनाने साईकल चला रहे हैं। कांग्रेसियों का ये पाखंड कथरी ओढ़ के घी खाने जैसा है।
PCC चीफ़ से सवालो के झड़ी लगाते हुए विक्रांत तिवारी ने पूछा कि क्यों अडानी को डीज़ल खरीदी में छूट देकर मात्र 2% ही कर की वसूली की जा रही है वही आम जनता से 50% कर वसूला जाता है? क्या राज्य टैक्स की दर कम करवाने की पहल करेंगे मोहन मरकाम जी? इसपे कुछ कदम उठाने अपनी राज्य सरकार से बात करेंगे pcc चीफ़? और अगर ये नही कर सकते तो बिलासपुर की और प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें।

Share This Article
Leave a Comment