प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्टार हेम सिंह की कोरोना से निधन हो गया। हेम सिंह अकले रहते थे और मौत के बाद उनके परिवार को कोई सदस्य नहीं पहुंचा। हेम सिंह की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए एक जालसाज महिला उनकी पत्नी बनकर घर पहुंच गई और अपने साथ दो लड़कियों को भी लेकर आई थी। नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पत्नी बनी महिला समेत तीनों को फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल भेज दिया। प्रीतमनगर निवासी हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्टार हेम सिंह कुछ दिनों से अकेले रह रहे थे। उनकी बेटी की पहले मौत हो गई इसके बाद पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया। 19 अप्रैल को हेम सिंह की तबियत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जब अपने भी नहीं आए तो इटावा निवासी सिराज दोस्ती का फर्ज निभाने पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार किया।
हेम सिंह की मौत के बाद एक मई 2021 को मऊआइमा निवासी रामशिला अपने साथ दो लड़कियों को लेकर उनके घर जां पहुंची। उसने उनकी गाड़ी और संपत्ति पर कब्जा जमाने की कोशिश। उस समय घर में मौजूद कौशांबी के रहने वाले हेम सिंह के सेवक संदीप यादव ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। रामशिला के पास शादी का कोई प्रमाण नहीं था। पुलिस ने जब रामशिला के बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला उसके खिलाफ मऊआइमा और कर्नलगंज थाने में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस को विश्वास हो गया कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रची गई। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर रामशिला उसके साथ पहुंची दोनों लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
Read Next
4 days ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
1 week ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
1 week ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
1 week ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
1 week ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
3 weeks ago
भारत ने एशिया कप के ‘खिताबी युद्ध’ में गाड़ा झंडा, तिलक वर्मा के ‘करंट’ से झुलसा पाकिस्तान…..
4 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
किसानों के लिए खुशखबरी,प्रमाणित बीज उत्पादन एक लाभकारी व्यवसाय: पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर,इन किसानों के लिए निःशुल्क
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
2nd September 2025
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद माइनिंग विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
Back to top button