मौत को सामने देख तिरंगे का सहारा ले रहे पाकिस्तानी, खुद को बता रहे हैं भारतीय

रूस और यूक्रेन के बीच अब भी जंग (Russia Ukraine Crisis) जारी है। इस जंग के दौरान वहां फंसे विदेशी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती बन गई है। कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं, जिसमें भारतीय नागरिक (Indian) भी शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान (Pakistan) के नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं। वो भी अपनी जान बचाना चाहते हैं। भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया है जिस कारण रूस में फंसे भारतीय नागरिक आसानी से दूसरे देशों में जा सकते हैं। इस दौरान भारतीय नागरिक तिरंगे का सहारा ले रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के नागरिक भी तिरंगे का सहारा लेकर आसानी से दूसरे देशों में जा रहे हैं। वो खुद को भारत का बता रहे हैं।

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्वदेश सुरक्षित लौटे लोगों ने बताया कि तिरंगे के सहारे वे यूक्रेन में सुरक्षित थे, दूसरे देशों के लोग भी तिरंगा लेकर सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान एक छात्र ने बताया कि वहां पर मौजूद रूसी सैनिकों से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि आप अगर भारतीय हैं तो आपको डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि भारत और रूस दोस्त हैं।

वहीं दूसरे छात्र ने बताया कि बस पर अगर तिरंगा लगा हुआ है तो रूसी सैनिक हमें जाने दे रहे हैं। इसलिए हमने अपनी सभी बसों पर तिरंगा लगाने की योजना बनाई इसके बाद हमारी योजना काम कर गई। और उन्होंने हमें जाने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button