यहाँ पर दिन दहाड़े लोहा चोरी करते 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

असलम खान आपकी आवाज

धरमजयगढ़ न्यूज:- छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्ल कोल खदान में दिन दहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया ,बताया जा रहा है चोर वाहन के साथ पूरी तैयारी में गैस कटर लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन सहीं समय पर कुछ लोगों की मदद से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सके, और उन्हें दबोच लिया गया।
बता दें चोर अपने मनसुबे में कामयाब होते, इससे पहले चोरों को पकड़ लिया गया है, चोरी की इस वारदात में शामिल 5 आरोपी छाल पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं,जिनमे फिरोज खान,जो चोरी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है इसके अलावा जय,पत्थल गांव निवासी ,संदीप सोनी रायगढ़ निवासी,सचिन त्रिपाठी गड़ूमरिया रायगढ़, भुवनेश्वर अमलीडीह घरघोड़ा निवासी हैं।जिन्हें चोरी करते पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। लिहाजा पांचों आरोपियों को छाल पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई कर रही है।
बताया जा रहा है चोर लाखों का सामान पार करने की फिराख में थे। यह भी कहा जा रहा है एसईसीएल खदान से करीब तीन दिनों से लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। फिलहाल इस संबंध में छाल पुलिस आगे जांच कार्यवाई कर रही है

Share This Article
Leave a review