अन्य

यहां निकली है नायब तहसीलदार पदों पर वेकेंसी, जल्द करें आवेदन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने नायब तहसीलदार के पदों पर वेकेंसी के लिए इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं. पदों के लिए कैंडिडेट्स एचपीपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर 27 जनवरी 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं. भर्ती अभियान के जरिए नायब तहसीलदार के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आयु सीमा:-
पदों के लिए 21 से 45 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता:-
पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास मांगी गई है. इसके अतिरिक्त विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है.

आवेदन शुल्क:-
पदों पर आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट्स को ₹100, जबकि अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 400 आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button