एक बेटे की चाहत में ऑटोवाला बन गया 7 बच्चों का बाप, पत्नी ने एक साथ दिया 4 को जन्म

तीन बेटियां होने के बाद एक पिता को एक बेटा की चाहत थी। इसी चाहत ने ऑटोवाला को 7 बच्चों का बाप बना दिया। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) का है। ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) की पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला के 4 बच्चों को जन्म देने का पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टरों की माने तो जच्चा और बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑटो ड्राइवर मनोज कुमार की हालत कमजोर है। वह बच्चों का पेट पालने के लिए आॅटो चलाता है। मनोज कुमार परिवार के साथ एत्माद्दौला के प्रकाश नगर मोहल्ले में किराए पर रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिससे बाद में उपचार के लिए ट्रांस यमुना एरिया के जय अंबे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अल्ट्रासाउंड करने के बाद आई रिपोर्ट में दो जुड़वा बच्चों के होने की उम्मीद जताई जा रही थी। डॉक्टरों ने खुशबू का ऑपरेशन किया तो हैरान रह गए। ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का हुआ है। अस्पताल के मालिक डॉ महेश चौधरी ने बताया कि मां और बच्चे पूरी तरह से ठीक है। फिलहाल बच्चों और उनकी मां को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उधर, माली हालत ठीक न होने की वजह से मनोज ने पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए मकान मालिक से पैसे उधार लिए थे। उसने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button