अन्य

यहां 1430 पदों पर हो रही है सरकारी भर्ती, जल्द करें आवेदन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिहार स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। एमबीबीएस पास अभ्यर्थियों के लिए 1430 जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल अधिसूचना जारी की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई 2021 से पहले state.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो चुकी है।

पदों का विवरण:
बिहार स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के कुल 1430 पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए पदों का विवरण कुछ इस तरह है।
General: 572
EBC:257
BC: 171
SC: 229
ST: 15
EWS: 143
BC (महिला): 43

शैक्षणिक योग्यता:
बिहार स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा:
जूनियर रेजिडेंट के पदों पर अप्लाई करने वाले पुरुषों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष जबकि महिलाओं के लिए 40 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क:
बिहार स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

वेतनमान:
चयनित अभ्यर्थियों को 65,000 रुपये प्रतिमाह के तौर पर वेतन दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button